CM Shri School Admissions 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीएम श्री स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र कक्षा 6, 9 और 11वी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, यानी शुक्रवार 27 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्रों के अभिभावक edudel.nic.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
दिल्ली के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश केवल वह छात्र ले सकते हैं, जो दिल्ली के निवासी हैं। दिल्ली से बाहर के उम्मीदवार सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। या फिर वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के दौरान दिल्ली के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे थे। इन नियमों का पालन न करने वाले उम्मीदवार का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
CM Shree School में आवेदन की अंतिम तिथि
कक्षा 6, 9 और 11वीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है। अभिभावकों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें।
कब होगी CM Shree School की प्रवेश परीक्षा
सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार छठी और नवी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। वहीं कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाएगा।
क्या है नेगेटिव मार्किंग का नियम
जानकारी के अनुसार, कक्षा 6वीं में किसी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। जबकि 9वीं और 11वीं की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग दी गई है। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के पर अंक काटे जाएंगे। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 300 अंकों के लिए किया जाएगा और 9वीं, 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
