एजुकेशन

CUET UG 2026 Topper List: दिल्ली की देविना गहलोत ने हासिल की पहली रैंक, NTA ने जारी की टॉपर्स सूची

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस वर्ष दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 NTA स्कोर हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Image

CUET

CUET UG 2026 Topper List Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। इस वर्ष दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 NTA स्कोर हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दिल्ली के ही सक्षम गोयल दूसरे और हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहे हैं। CUET UG 2026 का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET

CUET

CUET UG 2026 के टॉप-15 उम्मीदवार

NTA द्वारा जारी सूची के अनुसार पांच विषयों में सर्वाधिक कुल NTA स्कोर प्राप्त करने वाले शीर्ष 15 अभ्यर्थी इस प्रकार हैं:

  1. देविना गहलोत (दिल्ली) – 1232.19
  2. सक्षम गोयल (दिल्ली) – 1230.82
  3. उदित चतुर्वेदी (हिमाचल प्रदेश) – 1207.21
  4. श्रेयांश मिश्रा (बिहार) – 1205.96
  5. खुशी सबलोक (उत्तर प्रदेश) – 1203.78
  6. जयंती छपरिया (उत्तर प्रदेश) – 1202.15
  7. अनुमित खत्री (दिल्ली) – 1201.71
  8. इनाया मित्तल (हरियाणा) – 1197.54
  9. सृष्टि अभिनव (बिहार) – 1188.97
  10. आदि शुक्ला (राजस्थान) – 1188.03
  11. भूमिका माहेश्वरी (राजस्थान) – 1186.56
  12. दिव्यांश मुले (मध्य प्रदेश) – 1186.30
  13. शताक्षी मिश्रा (बिहार) – 1184.34
  14. पुरबिता राहा (पश्चिम बंगाल) – 1182.74
  15. आयुष प्रिया (छत्तीसगढ़) – 1182.02

ऐसे डाउनलोड करें CUET UG 2026 स्कोरकार्ड

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद लॉगिन सेक्शन में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। CUET UG देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है। परिणाम जारी होने के बाद अब विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article