एजुकेशन

CUET UG 2026: कल से शुरू हो रही सीयूईटी परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल, NTA ने जारी की गाइडलाइन्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (CUET UG) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। X पर जारी एक एडवाइजरी में NTA ने कहा कि आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का अनुभव आसान और बिना किसी परेशानी के हो पाएगा।

Image

CUET UG 2026

CUET UG 2026 Exam : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 11 मई 2026 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन शुरू करने जा रहा है। ये परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में करवाई जाएगी। 31 मई तक चलने वाली ये परीक्षा न केवल भारत के अलग-अलग शहरों बल्कि दुनिया के 13 देशों के 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर भी आयोजित होगी। इसके लिए कुल 15,68,866 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (CUET UG) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। X पर जारी एक एडवाइजरी में NTA ने कहा कि आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का अनुभव आसान और बिना किसी परेशानी के हो पाएगा।

इस परीक्षा के लिए लगभग 96.6% छात्रों को उनके पसंद का शहर मिला है, जबकि 79% को अपनी पहली पसंद का शहर दिया गया है। इसमें कुल रजिस्ट्रेशन का लगभग 43% हिस्सा उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से है।

कल पहले दिन परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, जिसमें कुल 1,24,020 उम्मीदवार शामिल होंगे। शिफ्ट I में 314 केंद्रों पर 63,247 छात्र है, वहीं शिफ्ट II में 281 केंद्रों पर 60,773 छात्र होंगे। परीक्षा के पहले दिन के मुख्य विषय अंग्रेजी, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर होगा।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश : क्या साथ ले जाएं ?

केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चीजें साथ लाना जरूरी है:

  • एडमिट कार्ड: सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) के साथ प्रिंटेड कॉपी।
  • फोटोग्राफ: पासपोर्ट साइज के दो फोटो (वही जो आवेदन फॉर्म में अपलोड किए गए थे)।
  • आईडी प्रूफ: मूल और वैध फोटो पहचान पत्र (वही जो फॉर्म में भरा गया था)।
  • अन्य: पारदर्शी बॉल-पॉइंट पेन और पारदर्शी पानी की बोतल।
  • विशेष छूट: मधुमेह (Diabetic) रोगियों के लिए खाने-पीने की चीजें और PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
  • हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर है।
  • ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति है, लेकिन जांच के लिए जल्दी पहुंचना होगा।
  • सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनें।
  • कलावा या अन्य धार्मिक प्रतीकों को ले जाने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए समय रहते केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है ताकि गहन तलाशी (Frisking) की जा सके।

NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए शहर, केंद्र, तारीख और शिफ्ट की अच्छी तरह जांच कर लें और रिपोर्टिंग समय से काफी पहले पहुंचें। किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 या आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article