CUET-UG 2026 | Re-allocation Window Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए CUET UG 2026 सेंटर री-अलॉटमेंट विंडो खोली थी, जो एग्जाम सिटी से खुश नहीं थे। ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आज जारी नए अपडेट के अनुसार, 16,681 कैंडिडेट्स को उनके पसंद का शहर एग्जाम देने के लिए एलॉट किया गया है। इसके अलावा नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और अब इन्हें cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
ध्यान रहे, कैंडिडेट्स परीक्षा सेंटर पर सिर्फ नया एडमिट कार्ड ही साथ ले जाएं। पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है।
आधिकारिक ट्वीट में बताया गया है कि
CUET-UG 2026 का कुल अलॉटमेंट:
• 79% को उनकी पहली पसंद का शहर अलॉट किया गया
• 96.6% को उनकी पसंद के शहरों में से कोई एक शहर अलॉट किया गया
• 3.4% (52,831 कैंडिडेट्स) 5 मई को खोली गई री-अलॉटमेंट विंडो के लिए योग्य थे

CUET UG 2026
ट्वीट में आगे लिखा है
NTA प्रभावित कैंडिडेट्स को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और भविष्य के साइकल्स से पहले ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में सुरक्षित CBT क्षमता बढ़ाने के लिए राज्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
आप चाहें तो एनटीए की हेल्पडेस्क से संपर्क कर अपना कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं।
- हेल्पडेस्क: 011-40759000
- ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in
CUET UG 2026 Exam Date
CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि केवल वे बदलाव ही स्वीकार किए गए हैं, जो निर्धारित अवधि के भीतर किए गए थे। जिन उम्मीदवारों के अनुरोध सफलतापूर्वक प्रोसेस नहीं हुए, उनके लिए कोई अपडेट नहीं है।
