एजुकेशन

CUET UG 2025 Result: 2024 में कब जारी हुआ था सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम, देखें तीन सालों का ट्रेंड

CUET UG 2025 Result Date (सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा): एनटीए किसी भी दिन सीयूईटी यूजी परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है, लेकिन अभी cuet ug result 2025 date and time नहीं बताया गया है, उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से ये देख सकते हैं कि पिछले तीन सालों में सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया गया था।

Image

CUET UG 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

CUET UG 2025 Result Kab Aayega (सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2025 का रिजल्ट कभी भी किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि अभी CUET UG 2025 Result Date and Time पर अपडेट नहीं है, लेकिन इस लेख के माध्यम से पिछले तीन सालों की रिजल्ट डेट देखी जा सकती है। इन तारीखों से आप CUET UG 2025 Result Date Expected का भी पता लगा सकेंगे।

CUET UG 2025 Exam का आयोजन 13 मई से 3 जून तक पूरे देश में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया था।

गौरतलब है कि छात्र कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में अपने अगले कदमों की योजना बनाने के लिए परिणाम की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसीलिए हम यहां पिछले तीन सालों की रिजल्ट देख लेकर आए हैं, ताकि आपको मोटा मोटा ये समझ आए कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आमतौर पर कब रिजल्ट जारी करता है।

साल रिजल्ट का दिन
2024 28 जुलाई
2023 15 जुलाई
2022 16 सितंबर

CUET UG 2025 Result Date Expected

अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो पाएंगे रिजल्ट मिड जुलाई में जारी किया जाना चाहिए।

CUET UG 2025 Result Website

CUET UG 2025 Result Check के लिए आपको cuet.nta.nic.in पर जाने की जरूरत होगी। हालांकि CUET UG 2025 Result Link को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी शेयर किया जाएगा।

एनटीए द्वारा परिणाम के साथ-साथ सीयूईटी यूजी टॉपर्स की सूची और उनके अंकों की घोषणा करने की भी संभावना है। यह परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की गई थी। एनटीए ने 13 और 16 मई को मूल रूप से परीक्षा देने वालों के लिए 2 और 4 जून को फिर से परीक्षा आयोजित की।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article