एजुकेशन

CUET PG Admit Card 2024: जारी हुआ सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2024 Released: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।

Image

CUET PG का एडमिट कार्ड जारी

Photo : iStock

CUET PG Admit Card 2024 Released: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि 14 मार्च और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है।

सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच होगा। परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस कड़ी में 14 और 15 मार्च 2024 को होने वाली परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी हुआ है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CUET PG Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब Download Hall Ticket for CUET PG Exam 2024 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 6: सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

  • एनटीए/समर्थ वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें।
  • परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज का फोटो डाउनलोड करें।
  • मूल अधिकृत फोटो आईडी में से कोई एक जैसे विश्वविद्यालय, कॉलेज पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, फोटोग्राफ वाला राशन कार्ड या फोटोग्राफ वाला बैंक पासबुक अपने साथ लेकर जाएं।
  • PwBD सर्टिफिकेट यदि लागू हो तो अधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article