CTET Exam Date 2025 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 दोनों पेपर एक ही दिन होंगे। डिटेल इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही सीटीईटी की वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा।
डिटेल इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में , पाठ्यक्रम, भाषाए, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट https://ctet.nic.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित करने की ज़िम्मेदारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली को सौंपी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी के लिए केवल NCTE द्वारा सुझाई गई प्रामाणिक पाठ्य पुस्तकों और पाठ्यक्रम का ही संदर्भ लें। पाठ्यक्रम की जानकारी के लिए, सूचना बुलेटिन पर क्लिक करें। परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी है, CTET उत्तीर्ण करना पूरी तरह से योग्यता, क्षमता और प्रामाणिक पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से ईमानदारी से की गई तैयारी पर निर्भर है।
CTET Exam 2026
सीटीईटी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जिसका मकसद केंद्र सरकार के स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है। इस परीक्षा में दो पेपर देने होंगे। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर 2। प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं और गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
क्या है सीटीईटी एग्जाम
CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे CBSE आयोजित करता है। सरकारी स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय (KV) और नवोदय विद्यालय (NVS) में शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता इस परीक्षा के माध्यम से तय होती है। यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होती है।
