एजुकेशन

CTET Admit Card 2026: सीटेट पेपर 1 और 2 के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट Link

Download CTET Admit Card 2026 PDF Download Link: सीटेट पेपर 1 और 2 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब आसानी से खुल रहा है। उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in या खबर में दिए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीटेट पेपर 1 और 2 के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Download CTET Admit Card 2026 PDF Download Link: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CTET Admit Card 2026 कल 5 फरवरी को ही जारी कर दिया था, जिन्होंने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in या खबर में दिए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को होनी है, ऐसे में प्रवेश पत्र तुरंत चेक कर लें।

दोनों दिन CTET परीक्षा दो शिफ्ट में होगी - पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।

ctet.nic.in Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें

एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर दिए गए CTET Admit Card 2026 PDF Download Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां CTET Admit Card 2026 Link Login करें।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5. हॉल टिकट लिंक चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CTET Admit Card 2026 Sarkari Result

कैंडिडेट्स CTET की ऑफिशियल वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और दिए गए सेंटर पर एग्जाम दे सकते हैं। अगर ई-एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की डिटेल्स, फोटोग्राफ और सिग्नेचर या किसी दूसरी जानकारी में कोई गड़बड़ी दिखती है, जो कन्फर्मेशन पेज से अलग है, तो वे जरूरी सुधार के लिए तुरंत CTET यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।

सीटेट परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 में अंतर

CTET 2026 पेपर 1 और 2 क्रमशः क्लास 1-5 और 6-8 के लिए टीचरों की भर्ती के लिए जरूरी एग्जाम हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article