एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2026: परीक्षा में आवेदन करने की आज लास्ट डे, यहां देखें एप्लीकेशन फीस और एग्जाम शेड्यूल

CSIR UGC NET June 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के csirnet.nta.ac.in से आवेदन करने आज अंतिम मौका है।

Image

CSIR UGC NET June 2026

CSIR UGC NET 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज रजिस्टर करने का अंतिम मौका है। जिन भी उम्मीदवारों ने किसी कारण से अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह है कि वह प्रक्रिया समय से पूरा कर लें, क्योंकि आज CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट है। इसके बाद किसी भी प्रकार के एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, क्योंकि इसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीछे छूटे उम्मीदवार अभी भी csirnet.nta.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कब खुलेगी सुधार विंडो

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आज (19 जून 2026) अंतिम तिथि है। इसके बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में सुधार करने का मौका देते हुए करेक्शन विंडो 22 से 23 जून तक के लिए खोली जाएगी। इसमें उम्मीदवार फॉर्म में जाने-अनजाने में हुई गलतियों में सुधार कर पाएं।

क्या है आवेदन की फीस

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की फीस कैटेगरी के अनुसार है। जनरल कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस मात्र 325 रुपये है।

कैसे करें CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन?

1. नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'Joint CSIR - UGC NET 2026 Registration' का एक लिंक नजर आएगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें न्यू रजिस्ट्रेशन और लॉगिन का ऑप्शन दिया गया है।

4. अगर आपने पहले रजिस्टर कर लिया है तो लॉगिन करें, नहीं तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

5. न्यू रजिस्ट्रेशन वाले उम्मीदवार मोबाइल और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

6. अब लॉगिन पर क्लिक कर क्रिएट किए लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें और सबमिट करें।

7. अब, आवेदन प्रक्रिया शुरू करें और फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

8. दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और सबमिट करें।

9. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और फॉर्म सबमिट करें।

10. आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

कब होगी ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा?

जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 का आयोजन 17 और 18 जून को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article