एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2025: खुशखबरी! एनटीए ने बढ़ा दी दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

CSIR UGC NET December 2025 Registration Last Date: सीएसआईआर यूजीसी एनईटी दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे थे और अभी तक आवेदन नहीं किया था, तो अब आप ऐसा कर स​कते हैं। जानें कितने दिन के लिए खुली रहेगी आवेदन की विंडो

Image

एनटीए ने बढ़ा दी दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख

CSIR UGC NET December 2025 Registration Last Date Extended:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे थे और अभी तक आवेदन नहीं किया था, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं। परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को होनी है और यह दो शिफ्ट में होगी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जानें कितने दिन के लिए खुली रहेगी आवेदन की विंडो और कैसे करें अप्लाई

CSIR UGC NET December 2025 Application Form Last Date

अब उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 है।

CSIR UGC NET December 2025 Exam Date

इस परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए एलिजिबिलिटी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए एक मुख्य रास्ता है।

CSIR UGC NET December 2025 Official Notice कैसे देखें?

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • Public Notices के नीचे देखें
  • Extension of Date of Registration for Joint CSIR UGC NET December – 2025 पर क्लिक करें।

CSIR UGC NET December 2025 Notification

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखा है, “Joint CSIR UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में 25 सितंबर 2025 के पब्लिक नोटिस के सिलसिले में और उम्मीदवारों से मिले कई अनुरोधों के जवाब में, NTA ने जॉइंट CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।”

CSIR UGC NET December 2025 Registration कैसे करें?

आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • ऑफिशियल csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • CSIR UGC NET December 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और एक लॉगिन अकाउंट बनाएं।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और रिकॉर्ड के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

इसके अलावा, उम्मीदवार CSIR UGC NET Dec 2025 Exam के लिए आवेदन करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। - Apply Online Here

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article