एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, यहां देखें परीक्षा की तारीख

CSIR UGC NET December 2025 Notification, Application Form, Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर (CSIR UGC NET December 2025 Notification) दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (CSIR UGC NET December 2025 Exam Date) सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET December 2025 Notification, Application Form, Exam Date

CSIR UGC NET December 2025 Notification, Application Form, Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (CSIR UGC NET December 2025 Notification) दिया है। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (CSIR UGC NET December 2025 Application Form) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2025 है। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया जाएगा।

CSIR UGC NET December 2025 Exam Date: कब होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

CSIR UGC NET December 2025 Notification: कौन कर सकता है आवेदन

सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। स्नातकोत्तर अध्ययन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी पात्र हैं। वहीं जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है, जबकि सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

CSIR UGC NET December 2025 Application Form: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर पर्सनल डिटेल, कॉन्टेक्ट इनफॉर्मेशन का फॉर्म भरें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
CSIR UGC NET DECEMBER NOTIFICATION 2025: Click Here

यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का जमा कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article