36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने रचा इतिहास

Henry Nicholls Breaks 36 Year Old Record: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी को अंजाम दिया। ये उन्हीं की पारी थी कि जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के 5 विकेट 70 रन पर गिरा दिए थे, तब निकोल्स ने फिलिप्स के साथ टीम को मुश्किल हालातों से निकालकर 368 रन तक पहुंचाया। भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में पहली पारी समाप्त होने तक हेनरी निकोल्स ने 36 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 20 2026, 13:07 IST
भारत-न्यूजलैंड टेस्ट मैचImage Credit : AP01 / 07

भारत-न्यूजलैंड टेस्ट मैच

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में आयोजित हो रहे भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच में हेनरी निकोल्स ने यादगार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 36 साल पुराना एक दिलचस्प रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसके बारे में यहां हम जानेंगे।

हेनरी निकोल्स का नया रिकॉर्डImage Credit : AP02 / 07

हेनरी निकोल्स का नया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दूसरे सेशन में, 34 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एंड्रयू जोन्स के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ाImage Credit : AP03 / 07

36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

फरवरी 1990 में ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एंड्रयू जोन्स ने न्यूजीलैंड के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 446 गेंदों में नाबाद 170 रन बनाए थे। वहीं, टॉम लैथम की कप्तानी वाली टीम के लिए खेलते हुए निकोल्स ने पहली पारी में 120 ओवरों के खेल के बाद 335 गेंदों में 175 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 21 चौके, 15 चौके और दो छक्के लगाए।

सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के नंबर 3 बल्लेबाजImage Credit : AP04 / 07

सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के नंबर 3 बल्लेबाज

हेनरी निकोल्स: 175 नाबाद (वेलिंगटन, 2026), एंड्रयू जोन्स: 170 नाबाद (ऑकलैंड, 1990), जॉन रीड: 123 नाबाद (क्राइस्टचर्च, 1981), स्कॉट स्टायरिस: 119 रन (मोहाली, 2003), केन विलियमसन: 113 रन (ऑकलैंड, 2014)।

150 पार करने वाले दूसरे बैटरImage Credit : AP05 / 07

150 पार करने वाले दूसरे बैटर

न्यूजीलैंड के केवल दो नंबर 3 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें निकोल्स भी शामिल हैं, जिन्होंने गुरुवार को अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया।

दोहरे शतक से चूके, बन जाता एक और रिकॉर्डImage Credit : AP06 / 07

दोहरे शतक से चूके, बन जाता एक और रिकॉर्ड

ग्लेन फिलिप्स (216 गेंदों पर 118 रन) और निकोल्स (छठे विकेट के लिए 394 गेंदों पर 216 रन) ने अपनी टीम को 70/5 की खराब स्थिति से उबारा और पहली पारी में 300 रनों के पार पहुंचाया। अगर निकोल्स अपने स्कोर में कम से कम 25 रन और जोड़कर 200 तक पहुंच जाते, तो वह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज बन जाते। हालांकि, वो 175 पर नाबाद रहे जब न्यूजीलैंड की पारी 368 रन पर सिमट गई।

चार ने 200 और सिर्फ 1 बल्लेबाज ने 300 रन बनाए हैंImage Credit : X/ICC07 / 07

चार ने 200 और सिर्फ 1 बल्लेबाज ने 300 रन बनाए हैं

अब तक केवल जेसी राइडर, ब्रेंडन मैकुलम, बर्ट सटक्लिफ और ग्राहम डाउलिंग ने ही भारत के खिलाफ टेस्ट पारी में 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इन चारों में से मैकुलम ने भारतीय टीम के खिलाफ एक तिहरा शतक और दो दोहरे शतक लगाए हैं। वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में फरवरी 2014 के टेस्ट मैच की दूसरी पारी में, न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ने भारत के खिलाफ 559 गेंदों में 302 रन बनाए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!