एजुकेशन

Bihar Police Constable Exam : कैसा होता है बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न, जानें भर्ती से जुड़ी पूरी डीटेल्स

Bihar Police Constable Exam Pattern : 14 जून से 24 जून के बीच 4,236 पदों को भरने के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के जरिये पुलिस के अलग-अलग विभागों को भरा जाना है। ऐसे में परीक्षा शुरू होने से पहले एग्जाम पैटर्न के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। साथ ही एग्जाम से जुड़े दिशानिर्देश भी जान लें...

Image

Bihar Police COnstable exam

Bihar Police Constable Exam Pattern : बिहार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 'बिहार कॉन्स्टेबल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी हुई है। अब कैंडिडेट्स को परीक्षा का इंतजार है। ये भर्ती बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 4,236 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी अच्छी तरह से देख लें और फिर उसी के हिसाब से तैयारी करें। परीक्षा शुरू होने से पहले एग्जाम पैटर्न के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। साथ ही एग्जाम से जुड़े दिशानिर्देश भी जान लें...

परीक्षा का पैटर्न

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव-टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में 4 विषय शामिल होंगे - सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता व मानसिक अभिरुचि, और इंटेलिजेंस कोशेंट (IQ) व रीजनिंग क्षमता।

कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अलग-अलग परीक्षा तारीखों के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए थे। अब ये परीक्षा 14, 17, 21 और 24 जून 2026 को होनी है।

परीक्षा के दिन के लिए निर्देश-

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन के निर्देश यहां दिए गए हैं-

  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे और शाम की शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड) साथ लाना होगा।
  • परीक्षा OMR शीट पर होगी, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर काला या नीला बॉलपॉइंट पेन साथ लाना होगा। परीक्षा के दौरान पेंसिल, जेल पेन और इंक पेन का इस्तेमाल मना है।
    इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किसी भी तरह का कागज या चिट, बैग और वॉलेट परीक्षा हॉल के बाहर रखने होंगे। परीक्षा केंद्र पर इन्हें वापस लेने की जिम्मेदारी आपकी होगी।

ड्रेस कोड बड़े बटन वाले कपड़े, भारी गहने (अंगूठी, चेन, झुमके) और मोटे सोल वाले जूते या सैंडल पहनने से बचें। सादे और ढीले-ढाले कपड़े पहनना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 32,679 पद भरे जाएंगे। इनमें से 10,469 पद कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) के लिए, 15,131 पद कॉन्स्टेबल (PAC/आर्म्ड पुलिस) के लिए, 1,341 पद कॉन्स्टेबल (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के लिए, 2,282 पद महिला बटालियन में लेडी कॉन्स्टेबल के लिए, 71 पद कॉन्स्टेबल (माउंटेड पुलिस) के लिए और 3,385 पद जेल वार्डर के लिए हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article