एजुकेशन

CLAT Result 2024 (OUT): जारी हुआ कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

CLAT Result 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CLAT Result 2024

CLAT Result 2024, Common Admission Law Test Result 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) ने कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT) का रिजल्ट आज यानी 10 दिसंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

CLAT Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट का आयोजन 3 दिसंबर 2023 को 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 139 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 दिसंबर और फाइनल आंसर-की 9 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।

CLAT 2024 Result: कब शुरू होगी काउंसलिंग

एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी और 22 दिसंबर 2023 को समाप्त होगी। अभ्यर्थियों को CLAT 2024 अखिल भारतीय मेरिट सूची में उत्तीर्ण होने के आधार पर एनएलयू में प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से क्लैट 2024 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download CLAT Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद CLAT 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद क्लैट रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी क्लैट 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CLAT 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके जरिए 22 विधि विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article