CLAT 2024, CLAT Registration 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) ने कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।
CLAT 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके जरिए 22 विधि विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। क्लैट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों (एससी/एसटी श्रेणियों के मामले में 40 प्रतिशत) के साथ पास होना आवश्यक है।
CLAT Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा
कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट यूजी में क्वांटिटेटिव टेक्नीक, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
How to apply for CLAT 2024
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Common Law Admission Test CLAT Admissions Online Form 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
CLAT Application 2024: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी क्लैट 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 4,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी / बीपीएल अभ्यर्थि कों 3,500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
