एजुकेशन

CA Final Result 2026 से पहले हैकिंग के दावे, ICAI की ओर से नहीं आई आधिकारिक पुष्टि

CA Final May 2026 का रिजल्ट 18 जून को आने की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर हैकिंग को लेकर दावे सामने आए हैं। X, रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट में कहा गया कि ICAI के ऑनलाइन सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है।

Image

CA Final Result 2026 जारी होने से पहले वेबसाइट हैकिंग के दावे (image - chatgpt)

ICAI Website Hacked? CA फाइनल मई 2026 का रिजल्ट 18 जून को आने की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर हैकिंग को लेकर नए दावे सामने आए हैं। X, रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट में कहा गया कि ICAI के ऑनलाइन सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है। वायरल पोस्ट्स में आरोप लगाया गया कि एक अनजान हैकर ने ICAI के एग्जामिनर्स पोर्टल तक पहुंचने की कोशिश की है। इन दावों में आंसर शीट, एग्जामिनर प्रोफाइल, मूल्यांकन सिस्टम और नंबर बदलने की संभावना जैसी गंभीर बातें कही गई हैं।

लेकिन इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक ICAI ने किसी तरह की डेटा लीक या सिक्योरिटी ब्रीच की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ICAI

ICAI

आधिकारिक बयान का इंतजार

संस्थान की ओर से बयान का इंतजार है। कई CA और परीक्षार्थी ने संस्थान से साफ-साफ जवाब मांगा है। उनका कहना है कि अगर ऐसे आरोप उठे हैं तो छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए ICAI को जल्द स्पष्टीकरण देना चाहिए। वहीं ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल ये सिर्फ सोशल मीडिया की बातें हैं और इन्हें पुख्ता नहीं माना जा सकता। ये मामला ऐसे समय सामने आया है जब ICAI 18 जून को CA Final May 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है।

रिजल्ट आने पर उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल (caresults.icai.org) पर लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे। संस्थान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। फिलहाल ICAI ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस पर ही भरोसा करें। जब तक संस्थान की ओर से पुष्टि न हो, हैकिंग से जुड़े सभी दावों को अफवाह ही माना जाए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article