एजुकेशन

ISC 12th Result 2026 OUT: जारी हो गया ISC 12वीं का रिजल्ट, results.cisce.org से करें चेक

ISC 12th Result 2026 Declared: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ISC 12 के नतीजे आज सुबह 11:00 बजे घोषित कर दिए। स्कोरकार्ड cisce.org और results.cisce.org पर उपलब्ध हैं।

Image

जारी हो गया ISC 12वीं का रिजल्ट (Image - chatgpt)

ISC 12th Result 2026 Declared: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आज ISC क्लास 12 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन रिजल्ट की घोषणा ठीक 11 बजे की गई। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ISC 12th Result 2026 Online Check करने के लिए results.cisce.org पर जा सकते हैं। हालांकि, डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी दिया गया है। बता दें, ISC 12th Result 2026 Date and Time की जानकारी पहले की बता दी गई थी, ताकि छात्र रोल नंबर के साथ तैयार रहें।

ISC 12th Result 2026 Online Check करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन लॉगिन करना होगा, जिसके लिए उनके पास रोल नंबर होना चाहिए। इसके अलावा यूनिक ID, इंडेक्स नंबर और CAPTCHA कोड की भी जरूरत होगी।

ISC परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गईं।

ISC 12th Result 2026

ISC 12th Result 2026 (image- chatgpt)

ISC 12th Result 2026: How to Check

आधिकारिक वेबसाइट खोलें जैसे cisce.org या results.cisce.org

  • ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी परीक्षा श्रेणी चुनें
  • ISC 12th Result 2026 लिंक पर जाएं
  • जरूरी जानकारी डालें जैसे यूनिक ID, इंडेक्स नंबर, CAPTCHA
  • “Show Result” पर क्लिक करें
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

रिचेकिंग के लिए कर सकेंगे आवेदन, कब आएगा रिजल्ट

रीचेक के लिए आवेदन 1 मई से 4 मई 2026 तक खुले रहेंगे, जिसके बाद जून की शुरुआत में रीचेक के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद, तीन दिनों के लिए पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके नतीजे जून के अंत से जुलाई की शुरुआत के बीच जारी किए जाएंगे।

कब से दे सकेंगे सुधार परीक्षा (Improvement Exams)

छात्र 8 मई से 14 मई 2026 तक सुधार परीक्षा (Improvement Exams) के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। ये परीक्षाएं 15 जून 2026 से शुरू होंगी और इनके नतीजे जुलाई में आने की उम्मीद है। इस प्रावधान के तहत उम्मीदवार अधिकतम दो विषयों की परीक्षा दे सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article