एजुकेशन

CHSE Odisha 12th Result 2024 OUT: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

CHSE Odisha 12th Result 2024 Declared at chseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CHSE Odisha 12th Result 2024

CHSE Odisha 12th Result 2024, Odisha Board 12th Result 2024 Declared at chseodisha.nic in: ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया गया है। ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Odisha Board HSC Plus 2 Result 2024) की घोषणा शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको RESULTFOR12 ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेज दें। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

Odisha Board HSC Plus 2 Result 2024: ऐसा रहा ओडिशा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 12वीं साइंस का कुल पास प्रतिशत 86.93 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं कॉमर्स का पास प्रतिशत 82.27 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम का 80.95 फीसदी रहा। बता दें कि ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 237750 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं इस परीक्षा में 235218 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 190429 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है।

How to download CHSE Odisha 12th Result 2024

  • ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 16 फरवरी से 20 मार्च तक किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article