एजुकेशन

Odisha 12th Arts Result 2023: chseodisha.nic.in पर देखें सीएचएसई ओडिशा 12वीं का रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 08:58 AM IST

CHSE Odisha 12th Arts Result 2023: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, सीएचएसई ओडिशा आज (8 जून) को सीएचएसई ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 जारी करने वाला है। ओडिशा बोर्ड के जो छात्र कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ​यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे।

Image

सीएचएसई ओडिशा 12वीं का रिजल्ट

Odisha +2 Arts Results 2023: Council of Higher Secondary Education, CHSE Odisha 12th Arts Result 2023 की घोषणा आज यानी 8 जून को कर दी जाएगी। ओडिशा बोर्ड के नतीजों को केवल orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर जारी किया जाएगा, CHSE Odisha Plus Two exam में करीब साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 10 अप्रैल, 2023 को शुरू किया गया था। जो छात्र कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकेंगे।

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट टाइम

ओडिशा बोर्ड के नतीजे शाम 4 बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। छात्र रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। डायरेक्ट लिंक अभी एक्टिव नहीं है, जल्दी ही कर दी जाएगी। सबसे तेज नतीजे देखने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

CHSE Result 2023 for Class 12 Arts: ऑनलाइन स्कोर कैसे देखें?

  • आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या orissaresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
  • अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें
  • सीएचएसई ओडिशा के परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

ओडिशा बोर्ड परीक्षा 2023

इस साल CHSE Odisha Class 12 exam 1 मार्च को कॉमर्स स्ट्रीम के लिए और 2 मार्च को आर्ट्स स्ट्रीम के लिए शुरू हुई थी। कक्षा 12वीं की विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा 4 अप्रैल को संपन्न हुई जबकि कला की परीक्षा 5 अप्रैल, 2023 को संपन्न हुई।

जानें पिछले पांच साल का आर्टस रिजल्ट

  • 2022: 94.12
  • 2021: 95.15
  • 2020: 70.21
  • 2019: 72.33
  • 2018: 76.98
इस साल लगभग 3.5 लाख छात्रों ने ओडिशा प्लस टू या कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा दी थी। रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखें।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article