Chhath Puja 2025 School Holiday: सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष (Chhath Puja School Holiday) महत्व है। नहाय खाए के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व पर छठी मइया और भगवान सूर्य देव के पूजा का (Chhath School Holiday) विधान है। इस बार छठ का महापर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं 27 अक्टूबर 2025 को भगवान सूर्यदेव को संध्याकाली अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद 28 अकटूबर 2025 को प्रात: कालीन अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी कब है।
Chhath Puja Holiday In Bihar: बिहार के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग इस दिवाली और छठ पूजा पर एक साथ लंबी छुट्टियां का ऐलान किया था। यहां 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। ऐसे में अब स्कूल 30 अक्टूबर 2025 को खुलेंगे।
Chhath Puja Holiday In UP: यूपी के स्कूलों में छठ की छुट्टी
यूपी की बात करें तो हाल ही में लखनऊ के जिला अधिकारी ने 28 अक्टूबर को मुख्य पर्व होने पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ध्यान रहे यह नियम लखनऊ के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों व अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने अपने शहर के स्कूल व कॉलेज में संपर्क करें।
Chhath Puja Holiday In Delhi: दिल्ली के स्कूलों में छठ पूजा की छुट्टी
बता दें छठ पूजा के उपलक्ष्य में 27 अक्टूबर को दिल्ली के स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली में इस त्योहार के गहन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इस अवकाश की घोषणा की।
Chhath Puja Holiday In West Bengal: पश्चिम बंगाल में दो दिन की छुट्टी
पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा जगद्धात्री पूजा के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को छुट्टी का ऐलान किया गया है। जगद्धात्री पूजा यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पावर पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
