एजुकेशन

CGSOS 10th-12th Time Table Released : छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, sos.cg.nic.in से करें चेक

CGSOS Timetable 2026 : CGSOS ने ओपन स्कूल टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया गया है। ये शेड्यूल मार्च-अप्रैल सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के लिए जारी किया गया है। परीक्षाएं 12 और 16 मार्च से आयोजित होंगी।

Image

CGSOS time table released

CGSOS Timetable 2026 : छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) ने आज 19 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ CG ओपन स्कूल टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें टाइमटेबल देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाना होगा। यह शेड्यूल मार्च-अप्रैल सेशन के लिए क्लास 10वीं और 12वीं के लिए जारी किया गया है। CG क्लास 10वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2026 12 मार्च से आयोजित की जाएगी, जबकि क्लास 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक शुरू होंगी।

CG ओपन स्कूल क्लास 10वीं शेड्यूल 2026 CG Open School 10th Schedule :

परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी और 7 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। CGSOS 10वीं परीक्षा 2026 का विस्तृत शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

Class 10th Time Table

Class 10th Time Table

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल कक्षा 12वीं टाइमटेबल 2026 CG Open School 12th Time Table :

परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी और 8 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। CGSOS 12वीं परीक्षा 2026 का विस्तृत शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें :

Class 12th Time Table

Class 12th Time Table

कब होगी परीक्षा? CGSOS exam Time Table :

सीजीएसओएस 10वीं और 12वीं की परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक होगा। इसमें परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे बैठना होगा और उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 से लेकर 11:45 बजे तक होगा। सीजीएसओएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये परीक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के लिए निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article