एजुकेशन

CGSOS 10th 12th Result 2023 Declared: जारी हुआ छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं ओपन का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

CGSOS Chhattisgarh 10th 12th Result 2023 Declared: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल, रायपुर ने कक्षा 10वीं 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sos.cg.nic.in या result.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CGSOS 10th 12th Result 2023 Declared: यहां देखें छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं ओपन का रिजल्ट

CGSOS Chhattisgarh 10th 12th Result 2023 Declared: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं 12वी के छात्रों के लिए बड़ी (CGSOS 10th Result 2023) खबर है। छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल, रायपुर ने आज यानी 3 नवंबर 2023 को कक्षा 10वीं 12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (CGSOS 12th Result 2023) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in या result.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

CGSOS 10th 12th Result 2023 Declared: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षाएं अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी। 10वीं की ओपन परीक्षआएं 1 अप्रैल से 2 मई 2023 के बीच निर्धारित थी। जबकि 12वीं की ओपन परीक्षाएं 28 मार्च से 2 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी। 10वीं की ओपन परीक्षा में कुल 16 हजार 923 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि12वीं की ओपन परीक्षा के लिए 18 हजार 893 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रोल नंबर दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGSOS Chhattisgarh 10th 12th Result 2023 Download

  • सबसे पहले sos.cg.nic.in या result.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CGSOS 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CGSOS Class 10th Result 2023: यहां देखें पासिंग पर्सेंटेज

छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं के पासिंग पर्सेंटेज की बात करें तो हाईस्कूल में 16,923 में से कुल 3 हजार 813 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 32 प्रतिशत के आसपास देखने को मिला है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article