एजुकेशन

CGPSC Pre 2023 Result: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Chhattisgarh PCS Pre Result Declared: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CGPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ पीसीएस का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

Chhattisgarh PCS Pre Result 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CGPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया। अब प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।

CGPSC PCS Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CGPSC PCS Result 2024 Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।
CGPSC PCS Prelims Result 2024 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

CGPSC PCS मेन्स परीक्षा

छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स अब मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। मेन्स परीक्षा पास करने के बाद उन्हें इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। तब फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होता है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 242 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

छत्तीसगढ़ पीसीएस मेन्स परीक्षा में सात पेपर शामिल होंगे। हर एक पेपर 200 अंकों का होता है। बता दें कि हर एक पेपर के लिए तीन घंटे आवंटित किए गए हैं। भाषा के पेपर को छोड़कर, उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न के लिए हिंदी या अंग्रेजी में उत्तर देना चुन सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article