एजुकेशन

CGBSE NMMSE result 2026 Released: एनएमएमएसई रिजल्ट nmmse.kerala.gov.in पर जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

CGBSE NMMSE result 2026 Released: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार nmmse.kerala.gov.in से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Image

CGBSE NMMSE result 2026 Released

CGBSE NMMSE result 2026 Released: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026 के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को nmmse.kerala.gov.in पर जाना होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कॉलरशिप योजना की मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

बता दें कि इस राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026 में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट के साथ विषयवार नंबर यानी स्कोरकार्ड भई चेक कर पाएंगे। इसमें उन्हें मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) दोनों के अंक देखने को मिलेंगे, जिनके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।

कैसे चेक करें NMMSE Result 2026?

स्टेप 1 - NMMSE Result चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmmse.kerala.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए NMMSE Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने रिजल्ट की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।

स्टेप 4 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।

स्टेप 5 - अब ctrl+f दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और एंटर दबाकर कर सर्च करें।

स्टेप 6 - जारी रिजल्ट का भविष्य के संदर्भ में प्रिंट आउट जरूर लें।

उम्मीदवार जारी मेरिट लिस्ट में MAT स्कोर, STA स्कोर और कुल अंक के साथ योग्यता की स्थिति चेक कर पाएंगे। इसके अलावा इस स्कॉलरशिप के संबंध में अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article