एजुकेशन

Government Jobs 2026: आज 3 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, मौका हाथ से न निकल जाए

Government Jobs 2026: आज 3 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। बैंक या RECPDCL की भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज यानी 17 नवंबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नौकरी पाने की चाह रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। आज आरईसीपीडीसीएल (RECPDCL) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जैसी नामी संस्थाओं में विभिन्न पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा समाप्त हो रही है। यदि आपने अभी तक इन रिक्तियों के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आइए अब आपको इन भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी प्रदान करें।

RECPDCL Recruitment 2026

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL) ने विभिन्न कार्यकारी (Executive) और सलाहकार (Consultant) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। RECPDCL द्वारा कुल 33 पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए उम्मीदवार आज यानी 17 नवंबर की रात तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का बस किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करना या प्रासंगिक क्षेत्र में बैचलर और पोस्टग्रेजुएशन के साथ कार्य अनुभव होना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बस आधिकारिक वेबसाइट www.erprecpdcl.in/jobs पर जाना है। यहां उन्हें पदों के अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करना है और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

Bank of Baroda Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वित्त विभाग यानी फाइनेंस डिपार्टमेंट के अंतर्गत 11 विशेषज्ञ अधिकारियों के पदों पर भर्ती निकाली है। इसलिए सीए पास, एमबीए इन फाइनेंस या इससे संबंधित पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार न्यूनतम अनुभव के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया bankofbaroda.in/career से पूरी की जा सकती है। बता दें कि इस भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, डीईएमएस और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये तय किया गया है।

BoB IT Recruitment 2026

बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा के वित्त विभाग के अलावा आईटी क्षेत्र में भी नौकरी निकाली है। बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी पदों पर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के आईटी विभाग में आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल 4 पदों पर निकाली गई है। कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में बी.टेक/एमसीए की डिग्री और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट/साइबर सिक्योरिटी आदि का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 17 नवंबर है।

आवेदन करने की सामान्य चरणबद्ध प्रक्रिया

इन तीनों में से किसी भी पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार इन सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं:

1. संबंधित संस्था या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए 'Careers / Recruitment' सेक्शन में जाएं।

3. संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करके 'Apply Online' विकल्प चुनें।

4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

5. श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फाइनल फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BSF Constable Admit Card 2026 वेबसाइट पर जारी

अंतिम दिन आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अंतिम तिथि पर वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर स्लो हो सकता है या ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कत आ सकती है, इसलिए बिना देरी किए तुरंत आवेदन पूरा करें। स्कैन किए गए फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को विभाग द्वारा मांगे गए निर्धारित फाइल साइज और फॉर्मेट में ही तैयार रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article