एजुकेशन

Bihar Police Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा के एडमिट कार्ड, csbc.bihar.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कान्सेबल द्वारा आज बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Admit Card 2026 (Photo- AI)

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। आज सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिखने वाले सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा।

कितनों पदों के लिए आयोजित हो रही परीक्षा

सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को 993 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

स्टेप 1 - बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना है।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - अब नए खुले पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4 - सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

किस दिन होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की परीक्षा?

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को 10 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना है ताकि आगे की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके और उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article