एजुकेशन

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result, cgbse.nic.in: घोषित हुए छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के परिणाम, results.cg.nic.in पर तुरंत करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 10, 2023, 12:05 PM IST

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2023 Declared on www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आधिकारिक साइट www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2023: जारी हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया है।
  • छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2023 Declared on www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in, Sarkari Result: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज यानी 10 मई, बुधवार को कक्षा इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर (Chhattisgarh Board 12th Result) दिया है। परीक्षा परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 3 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2023: यहां चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले ऑफिशियल साइट www.cgbse.nic.in, cgbse.net, results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CGBSE Chhatisgarh Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर, स्कूल आईडी व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

Chhattisgarh Board 12th Result: डाउनलोड करें मार्कशीट

12वीं के छात्र ऑफिशियल साइट से अपना परिणाम चेक करने के बाद यहां से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट व कैरेक्टर सर्टिफिकेट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।

CGBSE 12th Result: ये छात्र माने जाएंगे फेल

CGBSE Chhattisgarh Board 12th में जिन छात्रों के कुल मिलाकर या फिर किसी एक विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आए हैं, वो निराश ना हों। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है। ध्यान रहे दो से अधिक सब्जेक्ट में जिनके कम मार्क्स हैं उन छात्रों को किसी भी हाल में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। छात्र फेल माने जाएंगे।

Chhattisgarh Board 12th Result 2023: टॉपर्स को किया जा रहा सम्मानित

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एकसाथ जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट उपलब्ध करवा दी है। टॉपर्स को राज्य के शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री भुपेश सिंह बघेल सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article