CGBSE 10th 12th Result 2025
CGBSE 10th 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको CG10 या CG12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजीबीएसई रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।