बिजनेस

3 साल की FD पर कौन-सा सरकारी बैंक देगा सबसे ज्यादा ब्याज, सीनियर सिटीजन को यहां मिलेगा फायदा

अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो इसके लिए किसी भी सरकारी बैंक को चुन सकते हैं।

Image

3 साल की एफडी पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज (Photo: iStock)

Best 3 Year Government Bank FD Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए FD खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो इसके लिए सरकारी बैंक एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग सरकारी बैंक FD की अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। अगर आप अपना पैसा बहुत लंबे समय के लिए लॉक नहीं करना चाहते हैं, तो 3 साल की FD पर भी विचार किया जा सकता है। खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सा सरकारी बैंक 3 साल की एफडी पर कितना ब्याज दर दे रहा है-

3 साल की FD पर ब्याज दर

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 3 साल की FD पर बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) सीनियर सिटीजन को 7.45 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इसी अवधि पर ब्याज दर 7.60 प्रतिशत रखी गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 3 साल की FD पर अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 6.80 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.80 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 7.10 प्रतिशत रखी गई है।

केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा

केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 6.75 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा सुपर सीनियर सिटीजन को समान अवधि पर 10 बेसिस पॉइंट अधिक ब्याज दर का फायदा दे रहा है।

बैंकसीनियर सिटीजनसुपर सीनियर सिटीजन
बैंक ऑफ इंडिया7.45%7.60%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया6.80%6.90%
पंजाब नेशनल बैंक6.80%7.10%
केनरा बैंक6.75%
बैंक ऑफ बड़ौदा6.75%6.85%

FD चुनते समय सिर्फ ब्याज दर न देखें

हालांकि, FD में पैसा लगाने से पहले केवल ब्याज दर की तुलना करना ही काफी नहीं होगा। बैंक की FD की शर्तें, समय से पहले पैसा निकालने पर लागू नियम, ब्याज भुगतान का तरीका और टैक्स से जुड़े नियम भी समझने चाहिए। साथ ही, निवेश की पूरी रकम एक ही जगह रखने के बजाय अपनी जरूरत, अवधि और वित्तीय स्थिति के हिसाब से फैसला करना बेहतर है।

3 साल की एफडी किसके लिए बेहतर

3 साल की FD उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो बहुत लंबी अवधि के लिए पैसा लॉक नहीं करना चाहते और स्थिर रिटर्न वाले विकल्प की तलाश में हैं। हालांकि, FD खोलने से पहले किसी भी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट एफडी रेट्स चेक करना जरूरी है, क्योंकि बैंक की ओर से एफडी रेट्स को समय-समय पर अपडेट किया जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article