एजुकेशन

Jharkhand School Closed: झारखंड में इस दिन रहेगा करमा पूजा का सरकारी अवकाश, जानें छुट्टी की अपडेट

Jharkhand School Closed: झारखंड में हर साल हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा से मनाए जाने वाली करमा पूजा के अवसर पर एक दिन की नहीं बल्कि दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। यानी छात्रों को दो दिन स्कूल की छुट्टी मिलेगी।

Image

Jharkhand School Closed (Photo - AI- Newsroom Verified)

Jharkhand School Closed: झारखंड के लोक जीवन और समृद्ध जनजातीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है करमा पूजा। यह पूजा प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। यह पावन पर्व राज्य भर में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। करमा पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा हर साल राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में आधिकारिक छुट्टी दी जाती है। इस पर्व के आगमन के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच छुट्टियों को लेकर उत्सुकता बढ़ जाती है और डेट को लेकर भ्रम भी रहता है। तो आइए जानते हैं करमा पूजा पर स्कूलों की छुट्टी किस दिन रहेगी।

करमा पूजा के दिन राजकीय अवकाश

राज्य की इस समृद्ध लोक परंपरा का सम्मान करते हुए झारखंड सरकार ने इसे राजकीय छुट्टियों की सूची (Jharkhand Gazetted Holidays List) में शामिल किया है। करमा पूजा के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च विद्यालयों और महाविद्यालय पूरी तरह से बंद रहते हैं।

एक नहीं दो दिन मिलेगी करमा पूजा की छुट्टी

झारखंड शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, कर्मा पूजा 22 सितंबर को पड़ रही है। इसलिए राजकीय छुट्टियों की सूची के अनुसार, 22 सितंबर को राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इतना ही नहीं करमा पूजा के अवसर पर 23 सितंबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। बता दें कि बुधवार को दी गई छुट्टी कार्यपालक के अन्तर्गत घोषित किया गया सार्वजनिक अवकाश है। इस प्रकार स्कूल के बच्चों को लगातार दो दिन का अवकाश मिला है।

क्या छात्रों को मिलेगा छुट्टियों का लंबा ब्रेक?

नहीं, इस छुट्टी के साथ छात्रों को लंबा ब्रेक नहीं मिलेगा, लेकिन यह है कि उन्हें हफ्ते में केवल 3-4 दिन स्कूल जाना होगा। उस सप्ताह का स्कूल शेड्यूल कुछ इस प्रकार दिखेगा-

20 सितंबररविवारअवकाश
21 सितंबरसोमवारनियमित स्कूल
22 सितंबरमंगलवारअवकाश
23 सितंबरबुधवारअवकाश
24 सितंबरगुरुवारनियमित स्कूल
25 सितंबरशुक्रवारनियमित स्कूल
26 सितंबरशनिवारजिन स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहता है वह बंद रहेंगे।
27 सितंबररविवारअवकाश

प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के लिए निर्देश

झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, राज्य के सभी निजी और केंद्रीय बोर्डों से संबद्ध स्कूलों को भी करमा पूजा के राजकीय अवकाश का पालन करना अनिवार्य है।

स्कूल खुलने की संभावित तिथि

करमा पूजा का अवकाश समाप्त होने के बाद, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) से अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे और कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएंगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article