एजुकेशन

CBSE Single Girl Child Registration 2026: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे कर सकेंगे पंजीकरण

CBSE Single Girl Child Registration 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर (CBSE Single Girl Child Registration 2026) दिया है। छात्र या अभिभावक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं के बाद की पढ़ाई, यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान आने वाले शैक्षणिक खर्चों में परिवार की मदद करना है।

Image

CBSE Single Girl Child Registration 2026: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

CBSE Single Girl Child Registration 2026: यदि आप भी अपने माता पिता की इकलौती बेटी हैं और पढ़ने लिखने में होनहार हैं तो आपके लिए बड़ी (CBSE Single Girl Child Registration 2026) खुशखबरी है। ऐसी छात्राओं के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सिंगल गर्ल चाइल्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर (CBSE Single Girl Child Registration) दिया है। छात्र या अभिभावक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं के बाद की पढ़ाई, यानी कक्षा 11 और 12 के दौरान आने वाले शैक्षणिक खर्चों में परिवार की मदद करना है। इस योजना का लाभ मिलने के बाद छात्राएं बिना किसी दबाव के 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं।

खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल अकेली कन्या ही नहीं बल्कि जुड़वा लड़कियां भी उठा सकती हैं। हालांकि ध्यान रहे परिवार में उनके अलावा कोई भाई बहन नहीं होना चाहिए। यहां आप जान सकते हैं कि सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें।

CBSE Single Girl Child Registration 2026 Eligiblity: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही स्टूडेंट्स सीबीएसई से संबद्ध कक्षा 11वीं में किसी स्कूल में पढ़ रही होनी चाहिए। इसके अलावा छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अभिभावकों को नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा।

CBSE Single Girl Child Registration 2026 Apply Online: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Single Girl Child Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

CBSE Single Girl Child Registration 2026: हर महीने 1000 रुपये की सहायता

ध्यान रहे इस स्कॉलरशिप योजना में चयनित होने वाली छात्राओं को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के लिए हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ध्यान रहे यह स्कॉलरशिप अधिकतम दो माह के लिए प्रदान की जाती है। राशि का भुगतान सीधे तौर पर छात्राओं के खाते में ECS या NEFT के माध्यम से दिया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article