एजुकेशन

CBSE Revaluation Portal Issue: पोस्ट-रिजल्ट शिकायत प्रक्रिया आखिरी पड़ाव पर, 6 जून को बंद हो विंडो

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2026, 08:59 PM IST

CBSE Revaluation Portal Last Date: CBSE क्लास 10 और 12 के रिजल्ट के बाद शुरू हुई पोस्ट-रिजल्ट शिकायत प्रक्रिया अब आखिरी पड़ाव पर है। मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए खुला पोर्टल 6 जून 2026 को बंद हो जाएगा।

Image

CBSE Revaluation Portal

CBSE Revaluation Portal Last Date: CBSE क्लास 10 और 12 के रिजल्ट के बाद शुरू हुई पोस्ट-रिजल्ट शिकायत प्रक्रिया अब आखिरी पड़ाव पर है। मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए खुला पोर्टल 6 जून 2026 को बंद हो जाएगा, लेकिन आखिरी दिनों में भी कई छात्र तकनीकी दिक्कतों की वजह से परेशान हैं। लॉगिन न होना, वेरिफिकेशन एर आना और आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेट मिलना जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी स्टूडेंट्स बता रहे हैं कि सही डिटेल डालने और डिजीलॉकर से अकाउंट लिंक होने के बावजूद सिस्टम बार-बार एरर दिखा रहा है। CBSE ने कहा है कि प्रभावित छात्रों को डायरेक्ट मैसेज से मदद की जा रही है।

पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर आई थी साइबर अटैक की खबर

इसी बीच CBSE ने खुलासा किया कि 3 जून को उसके पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा DoS साइबर अटैक हुआ था। हमलावरों ने सिस्टम को डाउन करने के लिए करीब 38 लाख फर्जी डेटा पैकेट भेजे। DoS अटैक में सर्वर पर इतनी रिक्वेस्ट भेजी जाती हैं कि असली यूजर्स को सर्विस मिलना मुश्किल हो जाता है।

बोर्ड के मुताबिक उनकी टेक टीम और सिक्योरिटी सिस्टम ने समय रहते हमले को रोक दिया, इसलिए पोर्टल पूरी तरह बंद नहीं हुआ। CBSE ने बताया कि पोर्टल लॉन्च से पहले पेनिट्रेशन टेस्टिंग, वल्नरेबिलिटी असेसमेंट, लोड टेस्टिंग और सिक्योरिटी हार्डनिंग जैसे कई चेक किए गए थे।

4 जून तक आए 70,433 आवेदन

आंकड़ों की बात करें तो 4 जून तक पोस्ट-रिजल्ट सुविधा के तहत 70,433 आवेदन आ चुके हैं। इसमें 7,314 आवेदन मार्क्स वेरिफिकेशन के और 63,119 आवेदन री-इवैल्यूएशन के लिए हैं। अब स्टूडेंट्स को इंतजार है कि CBSE तकनीकी परेशानियों को देखते हुए डेडलाइन बढ़ाता है या नहीं। जिन छात्रों को अभी भी दिक्कत आ रही है, उन्हें सलाह है कि वे जल्द से जल्द बोर्ड से संपर्क करें और आखिरी तारीख से पहले प्रोसेस पूरा करें।

End of Article