CBSE 10th 12th Result 2024 Expected Date and Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मई 2024 के पहले सप्ताह तक कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित करने की संभावना है। सीबीएसई बोर्ड के छात्र किन वेबसाइट से रिजल्ट देख सकेंगे, रिजल्ट देखने का क्या है तरीका, यह सब जानने के लिए पूरी खबर देखें। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल का एजुकेशन पेज भी डायरेक्ट लिंक को शेयर करेगा।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा - CBSE Result 2024 Date
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Result 2024 kab aayega) ने अपनी तरफ से कोई तारीख या अनुमानित समय की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जैसे ही यह रिजल्ट जारी किया जाएगा, इन्हें हमारी साइट timesnowhindi.com/education से भी देखा सकेगा।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 वेबसाइट - CBSE Board Result 2024 Link
इच्छुक छात्र निम्नलिखित दो साइट से रिजल्ट देख सकते हैं
- cbse.nic.in
- Results.cbse.nic.in
सीबीएसई रिजल्ट देखने का विकल्प - CBSE Class 12 Result 2024 Check
संभावना है कि बोर्ड सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के लिए आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा करेगा। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे SMS सेवा, डिजिलॉकर और Umang एप्लिकेशन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर देख सकते हैं।सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 ऑनलाइन कैसे जांचें? - CBSE Class 12 Result 2024 Check Online
छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। वे मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:-
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, सीबीएसई 10वीं परिणाम 2024/सीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दें।
- सीबीएसई परिणाम 2024 की मार्कशीट दिखाई देगी।
- स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
- हार्डकॉपी रखना न भूलें।
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024: कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं कब आयोजित की गईं?
सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।
