एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2024: जारी हुई सीबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम की डेट शीट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Exam Date 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर आज जारी कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां सीबीएसई एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Date Sheet 2024

Photo : iStock

CBSE Date Sheet 2024, CBSE Class 10th 12th Exam Date 2024: सीबीएसई डेट शीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा (CBSE 10th 12th Exam 2024) की तारीख घोषित कर दी गई है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Exam 2024 Date: कब होगी सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 2 अप्रैल को समाप्त होगी। सीबीएसई परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download CBSE 10th 12th Date Sheet 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान

बीते सत्र में सीबीएसई द्वारा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 2023 तक हुई। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 12 मई को जारी किए गए थे। स्टू़डेंट्स को सलाह दी जाती है कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी फर्जी खबरों पर भरोसा न करें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article