CBSE CTET Exam 2024, CTET January Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CTET January Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE CTET Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 (रविवार) को 20 भाषाओं में होगी। यह परीक्षा देश के 135 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
CTET January Exam 2024: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download CBSE CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Exam 2024: लाइफटाइम वैलिडिटी
सीटीईटी पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी भी आजीवन मान्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
