एजुकेशन

CBSE Class 10th Compartment Result 2025: आज जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां आप सीबीएसई बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Date: यहां देखें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो (CBSE Class 10th Compartment Result 2025) सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आज यानी 4 अगस्त 2025 को कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (CBSE 10th Compartment Result) सकता है। हालांकि बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE Class 10th Compartment Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी। अधिकांश विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित की गई थी। कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक थी। वहीं अब बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check CBSE Class 10th Compartment Result 2025

  • सबसे पहले cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Compartment Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

CBSE 10th Compartment Result 2025: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम (Students Name)
  2. रोल नंबर (Roll Number)
  3. स्कूल का नाम (School Name)
  4. स्कूल कोड (School Code)
  5. विषयवार मार्क्स (Subjectwise Marks)
  6. ग्रेड (Grade)
  7. कुल मार्क्स (Total Marks)

CBSE Class 10th Compartment Result: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

ध्यान रहे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के संबंधित विषय में 33 प्रतिशत से अधिक मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी स्टूडेंट के न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो फेल माना जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article