एजुकेशन

CBSE Board Syllabus: बदल जाएगा सीबीएसई क्लास 3 और 6 का सिलेबस, लेनी होगी नई किताबें

NCERT New Syllabus: सीबीएसई बोर्ड क्लास 3 और 6 के लिए NCERT अब नया सिलेबस जारी करने वाला है। ये बदलाव सीबीएसई के सभी स्कूलों, नवोदय विद्यालयों और नवोदय विद्यालय में होगा। इससे पहले NCERT की तरफ से सीबीएसई 11वीं और 12वीं के सिलेबस में भी बदलाव कर चुका है।

Image

NCERT सिलेबस में बदलाव

Photo : iStock

CBSE New Syllabus for Class 3 and 6: नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद ही शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए गए। इस कड़ी में NCERT के सिलेबस में भी कई बदलाव देखे गए हैं। अब सीबीएसई बोर्ड क्लास 3 और 6 के लिए NCERT अब नया सिलेबस जारी करने वाला है। NCERT की ओर से नए सेशन 2024-25 में नया सिलेबस जारी होगा। ये बदलाव CBSE, KVS और NVS के लिए किया जाएगा।

नेशनल काउंसिंल ऑफ एजुकेशन रिसर्च (NCERT) की तरफ से कक्षा 3 और 6 के लिए नया सिलेबस जारी होगा। एनसीईआरटी की ओर से इस संबंध में नया नोटिस भी जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, CBSE, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में ये बदलाव नए सेशन से देखा जाएगा।

CBSE के सभी स्कूलों में लागू

एनसीईआरटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, CBSE के सभी स्कूलों में कक्षा 3 और 6 का सिलेबस बदला जाएगा। NCERT ने कहा है कि सीबीएसई बोर्ड को ही अपने सभी स्कूलों में इन डिटेल्स के बारे में सूचित करना होगा। स्कूलों के अलावा, सभी डिपार्टमेंट, टीचर्स और पैरेंट्स को नए सिलेबस के बारे में बताना सीबीएसई बोर्ड का ही काम होगा।

नया किताब भी होगा जारी

NCERT की तरफ से जारी नए सिलेबस के लिए नई किताबें भी जारी होंगी। इन किताबों को सभी स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। क्लास 3 और 6 के लिए कई सब्जेक्ट्स के लिए किताबें बदल जाएंगी। इसमें Area of Study, Arts, Physical Education, Vocational Education जैसे सब्जेक्ट के लिए नई किताबें लेनी होगी।

इससे पहले NCERT की तरफ से कक्षा 6,7 और 8 के लिए सिलेबस में बदलाव किया गया है। पिछले साल एनसीईआरटी ने 11वीं और 12वीं के इतिहास की बुक्स में से कुछ चैप्टर को हटा दिया था, जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं। NCERT History Syllabus में से मध्यकालीन भारतीय इतिहास से मुगलों द मुगल कोर्ट, किंग्स एंड क्रोनिकल्स नाम के चैप्टर को हटाया गया था। वहीं, 11वीं की बुक्स में से सेंट्रल इस्लामिक लैंड, कॉन्फ्रंटेशन ऑफ कल्चर्स को हटाया गया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article