CBSE Board Exam 2026 Postponed In Middle East: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए बड़ी (CBSE Board Exam 2026 Cancelled) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के चलते बोर्ड ने 2 मार्च 2026, सोमवार को कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड 3 मार्च 2026, मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
CBSE Board Exam 2026 Postponed: बोर्ड ने दी जानकारी
छात्रों और विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने निर्णय लिया है कि 2 मार्च 2026, सोमवार को कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड 3 मार्च 2026, मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।
CBSE Board Exam 2026: यहां परीक्षा की तारीख
बता दें इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू हुई थी, जो 10 मार्च, 2026 (कक्षा 10) और 9 अप्रैल, 2026 (कक्षा 12) तक चलीं थी। परीक्षाएं भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (यूएई समयानुसार सुबह 9 बजे) से शुरू हुई, और 10 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यूएई में छात्रों के लिए परीक्षा का समय भारत में छात्रों द्वारा अपनाए जा रहे समय के समान ही है।
पास होने के लिए इतने मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होते हैं। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
