एजुकेशन

CBSE: फिर बदला सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, डाउनलोड करें डेटशीट, सिलेबस व मार्किंग स्कीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 05:32 PM IST

CBSE Board Exam Date 2022-23: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी। वहीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। परीक्षा का शेड्यूल व डेटशीट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Image

सीबीएसई बोर्ड 2022-23 डेटशीट, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं।
  • नवंबर अंत तक या दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड।
  • पास होने के लिए चाहिए होंगे 33 प्रतिशथ मार्क्स।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन का कार्य 1 जनवरी 2023 से (CBSE Board Exam 2023) शुरू होगा। इस बात की जानकारी सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने दिया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, इसके लिए शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि, 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित (CBSE New Pattern) की जाएंगी। हालांकि इस पर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा से 45 दिन पहले सीबीएसई परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर अंत तक या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, इस बार परीक्षाएं अप्रैल के अंत तक समाप्त होने की संभावना है। बता दें पिछले दो साल से कोरोना वायरस के कारण (CBSE Board 2022-23 Date Sheet) बोर्ड परीक्षा में देरी हुई थी, यही कारण है कि रिजल्ट भी देरी से जारी किया गया था।

सामान्य प्रारूप में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

इस बार सीबीएसई 2022-2023 की बोर्ड परीक्षाएं सामान्य प्रारूप में आयोजित की जाएंगी। बता दें साल 2020 में कोरोना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी, वहीं सत्र 2021-2022 की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। सीबीएसई जल्द ही प्रीबोर्ड और मॉक टेस्ट के लिए डेटशीट जारी कर सकता है।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिसंबर के अंत तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। बता दें बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देता है। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे, बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। ध्यान रहे प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं जाता है। साथ ही एडमिट कार्ड के अंदर परीक्षा के लिए सेंटर दिया गया होता है।

CBSE Board Syllabus 2022-23, सिलेबस में होगी 30 प्रतिशत की कटौती

CBSE Board कक्षा 10वीं 12वीं के मार्किंग स्कीम की बात करें, तो इस बार परीक्षा दो टर्म के बजाए एक टर्म में आयोजित की जाएगी। हालांकि इस बार भी बोर्ड द्वारा सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत आंक चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक विषय में या कुल मिलाकर 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। वहीं यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो ऐसे छात्रों को फेल माना जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article