एजुकेशन

CBSE Board Class 12 English: खत्म हुई सीबीएसई अंग्रेजी की परीक्षा, शिक्षकों ने बताया आसान, तो छात्रों ने कहा बैलेंस्ड

CBSE Board Class 12 English Paper Review: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज, 22 फरवरी, 2024 को कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया। आप यहां से पेपर का रिव्यू चेक करने के अलावा सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2024 भी चेक सकते हैं।

Image

सीबीएसई 12वीं अंग्रेजी. पेपर समीक्षा

CBSE Board Class 12 English Paper Review: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज, 22 फरवरी, 2024 को कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया। आप यहां से पेपर का रिव्यू चेक करने के अलावा सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2024 भी चेक सकते हैं। CBSE Class 12 English Exam की बात करें, तो सभी पेपर्स की तरह यह परीक्षा भी तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी।

छात्रों और शिक्षकों की प्रारंभिक प्रतिक्रियाओं के आधार पर, पेपर को आसान माना गया था।

CBSE Board Class 12 English Paper Review - की हाइलाइट

  • CBSE Class 12 English Exam 80 अंकों के लिए थी।
  • यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की गई।
  • देरी से बचने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था।

क्या रही छात्रों की प्रतिक्रिया, शिक्षकों ने बताया आसान

शिक्षकों के मुताबिक पेपर बेहद आसान और संतुलित था। CBSE Class 12 English Paper ऐसा था, कि आसानी से छात्र निर्धारित समय में इसे हल कर सकते थे। कक्षा 12 अंग्रेजी का प्रश्न पत्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था यानी लीक से हटकर सवाल नहीं पूछे गए।

क्या रही छात्रों की प्रतिक्रिया

छात्रों का मानना था कि पेपर उतना कठिन नहीं था जितना सोचा था। इसे बैलेंस्ड पेपर कहा जाए तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि CBSE 12th English Paper में सवाल आसान और मध्यम दोनों थे।

परीक्षा बहुत कठिन या आसान नहीं थी

कुछ छात्रों ने साहित्य (literature) भाग को बहुत आसान बताया, जबकि कुछ को लगा कि लेखन खंड (writing portion) मीडियम स्तर का था। परीक्षा बहुत कठिन या आसान नहीं थी। जिसने औसत रूप से भी पढ़ाई की है, उसने इस परीक्षा को अच्छा किया होगा। अब 27 फरवरी को केमिस्ट्री पेपर का आयोजन किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article