CBSE Board 12th Physics Sample Paper: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कल यानी 4 मार्च 2024 को 12वीं फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस साल सीबीएसई ने शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में ही सैंपल पेपर जारी कर दिया था। इससे छात्रों को मदद मिलेगी और उन्हें पता चल जाएगा कि हर एक विषय से उनके प्रश्न पत्र में किस प्रकार के प्रश्नों की अपेक्षा की जा सकती है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं फिजिक्स का सैंपल पेपर यहां बता रहे हैं। बता दें कि सीबीएसई 12वीं फिजिक्स की परीक्षा कुल 5 सेक्शन में होंगे। इस सब्जेक्ट में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि फिजिक्स का पूरा पेपर कुल 70 अंकों के लिए होगा। सेक्शन वाइज मार्किंग स्कीम यहां देख सकते हैं।
CBSE 12th Physics का सैंपल पेपर
सेक्शन A: फिजिक्स में पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों का होगा। इस सेक्शन में कुल 16 सवाल होंगे। इसमें हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। इस पूरे सेक्शन में कुल 16 अंकों से सवाल पूछे जाएंगे।
सेक्शन B: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी सैंपल पेपर के अनुसार, फिजिक्स के पेपर में दूसरा सेक्शन शॉर्ट आंसर के लिए होगा। इसमें कुल 5 सवाल होंगे। हर एख सवाल के लिए दो अंक निर्धारित है। ऐसे में पेपर का यह सेक्शन 10 अंकों का होगा।
सेक्शन C: सीबीएसई बोर्ड 12वीं फिजिक्स के पेपर में तीसरा सेक्शन 7 सवालों का होगा। इस सेक्शन में क्वेश्चन सॉल्व करने के लिए कहा जाएगा। इसमें हर एक सवाल के लिए तीन अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरा सेक्सन 21 अंकों के लिए होगा।
सेक्शन D: पेपर में चौथा सेक्शन केस स्टडी पर बेस्ड होगा। इसमें दो लॉन्ग आंसर वाले सवाल होंगे। इसमें हर सवाल के लिए 4 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन 8 अंकों के लिए होगा।
सेक्शन E: आखिरी में पांचवा सेक्शन लॉन्ग आंसर क्वेश्टन वाला होगा। इस सेक्शन में सवालों के जवाब भी देने होंगे और लंबे प्रश्नों को हल भी करना होगा। इस सेक्शन में कुल 3 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए 5 अंक निर्धारित है। ऐसे में यह सेक्शन कुल 15 अंकों के लिए है।
