एजुकेशन

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Declared: जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Declared: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम सूचना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresult.nic.in,results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CBSE 10th Supplementary Result 2026 Declared

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Declared: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम (CBSE 12th Supplementary Result 2026) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर (CBSE Class 12th Compartment Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresult.nic.in, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 2,91,576 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें

2,75,287 छात्र सफल हुए हैं। वहीं इंप्रूवमेंट परीक्षा मेंव1,11,056 छात्र शामिल हुए। कंपार्टमेंट श्रेणी में परीक्षा देने वाले छात्रों की कुल संख्या 1,64,231 थी। वहीं कंपार्टमेंट श्रेणी में पास प्रतिशत कुल 53.08% दर्ज किया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Supplementary Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cbse.gov.in, results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE 12th Supplementary Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम (Students Name)
  2. माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
  3. रोल नंबर (Roll Number)
  4. डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  5. स्कूल का नाम (School Name)
  6. स्कूल कोड (School Code)
  7. विषयवार मार्क्स (Subject Wise Marks)
  8. कुल मार्क्स (Total Marks)
  9. रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)

CBSE Supplementary Result 2026: स्कूलवार रिजल्ट रजिस्टर्ड ईमेल पर

स्कूल-वार परिणाम स्कूलों के पंजीकृत ईमेल पते पर भेजे जाएंगे। स्कूल, CBSE द्वारा पहले से उपलब्ध कराए गए लॉगिन विवरण का उपयोग करके डिजिटल रिपॉजिटरी के माध्यम से अपने छात्रों के डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज भी देख सकते हैं। वहीं विदेशों में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों के छात्र भी DigiLocker के माध्यम से अपना रिजल्ट और डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article