एजुकेशन

CBSE 12th Result 2024 Pass Percentage: सीबीएसई 12वीं में 87.98 फीसदी स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

CBSE 12th Result 2024 Pass Percentage: सीबीएसई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि बीते साल की तरह ही इस साल भी सीबीएसई 12वीं ने लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

Image

CBSE 12th Result 2024 OUT

CBSE 12th Result 2024 Pass Percentage: सीबीएसई रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं पीरक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 मई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, व बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल नंबर, रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी।

CBSE Class 12th Pass Percentage 2024: लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

सीबीएसई 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक देश के 7126 केंद्रों पर किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 12वीं परीक्षा में 1621224 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1426420 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है। बता दें कि इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.65 फीसदी अधिक है। सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने 91.52 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं में 85.12 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

CBSE 12th Result 2024

CBSE 12th Result 2024

How to download CBSE 10th 12th Result 2024

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 12th Sarkari Result 2024: इतने स्टूडेंट्स देंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। बता दें कि इस साल 12वीं में कुल 122170 स्टूडेंट्स का कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। जबकि, बीते साल 125705 स्टूडेंट्स इस कैटेगरी में थे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article