एजुकेशन

CBSE 12th Exam 2026 Postponed: मिडिल ईस्ट में फिर स्थगित हुई सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं, बोर्ड ने दी जानकारी

CBSE 12th Exam 2026 Postponed: मिडिल ईस्ट के कुछ क्षेत्रों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने 09 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को निर्धारित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Image

CBSE 12th Exam 2026 Postponed: मिडिल ईस्ट में स्थगित हुई 9 मार्च से 11 मार्च तक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

CBSE 12th Exam 2026 Postponed: मिडिल ईस्ट में पढ़ रहे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 12th Exam 2026 Postponed) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट के कुछ क्षेत्रों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद 09 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को निर्धारित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर (CBSE 12th Exam Postponed) दिया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बात की जानकारी बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर दी है।

बोर्ड 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्थिति की फिर से समीक्षा करेगा और 12 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणा का ध्यानपूर्वक पालन करें।

CBSE 12th Exam 2026 Postponed: सर्कुलर जारी कर दी गई है जानकारी

जारी सर्कुलर में कहा गया है कि, मध्य-पूर्व के कुछ क्षेत्रों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) की वर्तमान स्थिति की गंभीर समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने 09 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को निर्धारित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

बता दें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने आज मिडिल ईस्ट रीजन में क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के बारे में सर्कुलर 4 जारी किया है। इससे पहले तीन बार और सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

CBSE 10th 12th Exam 2026 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू हुई थी, जो 10 मार्च, 2026 (कक्षा 10) और 9 अप्रैल, 2026 (कक्षा 12) तक चलीं थी। परीक्षाएं भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (यूएई समयानुसार सुबह 9 बजे) से शुरू हुई, और 10 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं थी। यूएई में छात्रों के लिए परीक्षा का समय भारत में छात्रों द्वारा अपनाए जा रहे समय के समान ही है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article