एजुकेशन

क्या इसी सप्ताह जारी होगा CBSE 10th Second Board Result 2026? एसएमएस से ऐसे कर पाएंगे चेक

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाने की संभावना जताई जा रही है। एक बार जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

CBSE 10th Second Board Result 2026 (Photo - ai)

CBSE 10th Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मई में आयोजित की गई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जारी है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने परिणाम की राह देख रहे हैं। छात्रों की नजर लगातार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई है। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

कब जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

CBSE कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जून से अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं, वहीं अन्यों का कहना है रिजल्ट इसी सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। यह सभी अनुमानित जानकारी है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नहीं की जाएगी। डायरेक्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

कब हुई थी 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 से 21 मई को किया गया है। परीक्षा को संपन्न हुए अब 1 महीने से अधिक का समय हो गया है। रिजल्ट आने के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उम्मीदवार अपनी पसंद के विषय में प्रवेश ले पाएंगे।

CBSE 10th Board Result 2026 कहां से करें डाउनलोड

स्टेप 1 - छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - इसके बाद CBSE 10th Phase 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6 - अब छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट भी लें।

SMS से कैसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट उम्मीदवार वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन में एसएमएस बॉक्स में जाएं। वहां क्रिएट मैसेज पर क्लिक करें और टाइप करें CBSE10 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <एडमिट कार्ड आईडी> इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article