एजुकेशन

DRDO अप्रेंटिसशिप भर्ती का आखिरी मौका, आवेदन के लिए बचे केवल 6 दिन, देखें कौन कर सकता है रजिस्टर

DRDO में अप्रेंटिसशिप करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 6 दिन का समय बाकी रह गया है, जिन्होंने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं है वह आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर आवेदन करें।

Image

DRDO Apprentice Vacancy 2026

DRDO Apprentice Vacancy 2026: अगर आप भी साइंस और टेक्नोलॉजी फील्ड से हैं और भारत सरकार के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। डीआरडीओ द्वारा विभिन्न पदों पर अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अगर आपने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो समय रहते कर लें क्योंकि इसकी लास्ट डेट बेहद करीब है। ऐसा न हो की आप देखते रह जाएं और अंतिम तिथि निकल जाए।

डीआरडीओ द्वारा लाइब्रेरी और इनफार्मेशन साइंस, कंप्यूटर साइंस और फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के लिए अप्रेंटिसशिप की भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को डीआरडीओ के एक्सपर्ट द्वारा 1 साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। आइए आपको इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी दें ताकि आप भी इसमें हिस्सा ले सकें।

आवेदन के बाकी केवल 6 दिन का समय

उम्मीदवारों को बता दें कि अप्रेंटिस भर्ती डीआरडीओ के डिफेंस साइंटिफिक एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर में निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 है। यानी इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 6 दिन का समय बाकी रह गया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट के इंतजार में न रहें।

DRDO Apprentice Vacancy 2026: पदों का विवरण

लाइब्रेरी & इनफार्मेशन साइंस - 16

फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी - 02

कंप्यूटर साइंस - 02

कुल - 20

DRDO Apprentice Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन

लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस - मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी - फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में 3 साल का डिप्लोमा/ आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कंप्यूटर साइंस - कंप्यूटर साइंस में 3 साल का डिप्लोमा या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र की बात करें तो इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की डेट तक 28 वर्ष या उससे कम है। इससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र नहीं है।

DRDO Apprentice Vacancy 2026: कितनी मिलेगा स्टाइपेंड

बीई और ग्रेजुएट उम्मीदवार को 12,300 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जबकि जिन उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा और आईटीआई की डिग्री है उन्हें 10,900 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

DRDO Apprentice Vacancy 2026: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार drdo.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।

स्टेप 3 - NATS रजिस्ट्रेशन नंबर ऊपर भरें।

स्टेप 4 - इसके बाद नाम, पिता का नाम आदि जैसी आवश्यक मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - उसके बाद डिक्लेरेशन में डेट डाले, साइन करें और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 6 - फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाए और उन्हें एक लिफाफे में डालें।

स्टेप 7 - हैंड डायरेक्टर, डिफेंस साइंटिफिक इनफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर, मेटकाल्फ हाउस, सिविल लाइन, दिल्ली-110054- लेटर को इस पते पर पोस्ट कर दें।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि इस भर्ती के से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। इसके साथ की बता दें कि चयन संबंधित जानकारी मोबाइल नंबर पर या फिर ईमेल पर दी जाएगी। इसलिए समय-समय पर उसे चेक करना न भूलें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article