एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Exam 2023: बदल गया सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम का पैटर्न, अब पूछे जाएंगे इस तरह के सवाल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 30, 2022, 01:24 PM IST

CBSE 10th, 12th Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट कल cbse.gov.in पर जारी कर दी है। इस साल बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स यहां परीक्षा के नए पैटर्न को समझ सकते हैं।

Image

सीबीएसई एग्जाम 2023

Photo : iStock

CBSE 10th, 12th Exam 2023: सीबीएसई डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट कल 29 दिसंबर को जारी कर दी है। इस साल सीबीएसई ने परीक्षा के पैटर्न में बदलाव भी किया है। यह पैटर्न सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर लागू होगा। परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स यहां परीक्षा के नए पैटर्न को समझ सकते हैं।

CBSE Board Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न में बदलाव

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई एग्जाम पैटर्न में सुधार के लिए अब कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कॉम्पिटेंसी बेस्ड सवाल (Competency Based Questions) पूछे जाएंगे। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 30 प्रतिशत और 10वीं परीक्षा में 40 प्रतिशत सवाल कॉम्पिटेंसी बेस्ड होंगे। हालांकि, आंतरिक परीक्षाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

CBSE Board Exam 2023: इस तरह के होंगे सवाल

सीबीएसई परीक्षा में अब किताबी सवाल के अलावा छात्रों की समझ को परखने के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल, प्रतिक्रिया आधारित सवाल, रीजनिंग आधारित सवाल और केस आधारित सवाल होंगे। ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल में दिए गए ऑप्शन में सही ऑप्शन चुनना होता हैं। वहीं, प्रतिक्रिया पर आधारित सवाल में किसी एक सवाल का जवाब देना होगा। जबकि, रीजनिंग में कई तरह के सवाल हो सकते हैं।

CBSE Sample Paper 2023: डाउनलोड करें सैंपल पेपर

सीबीएसई ने हाल ही में 10वीं और 12वी परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है। अगर स्टूडेंट्स परीक्षा के नए पैटर्न को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट से अलग अलग विषय के लिए परीक्षा का सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे कम समय में बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

CBSE Exam Date Sheet 2023: डेटशीट जारी

सीबीएसई ने कल यानी 29 दिसंबर को परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया। बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक होगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक होगी। सीबीएसई इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षा 2 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक होगी।

CBSE Board Exam Date: एक बार होगी परीक्षा

बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से सीबीएसई की परीक्षा दो टर्म में हुई थी लेकिन इस साल परीक्षा केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी और परीक्षा में पूरे सिलेबस से सवाल होंगे। सीबीएसई एग्जाम 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article