CBSE Class 10 Social Science Sample Paper 2023 with Solutions and PDF: सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल एग्जाम 2023 की डेटशीट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से परीक्षा की तारीख का ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Exam 2023: प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी
सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी की थी। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। वहीं लिखित परीक्षा 15 फरवरी से शुरू किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 10वीं की डेटशीट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
CBSE 10th Sample Paper: डाउनलोड करें सैंपल पेपर
परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए अच्छी तैयरी के साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों के लिए सैंपल डाउनलोड कर सकते हैं। इससे परीक्षा के पैटर्न की सही समझ विकसित होगी। साथ ही समय रहते गलतियों में सुधार कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट से सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download CBSE Class 10th Social Science Sample Paper 2023: ऐसे डाउनलोड करें 10वीं सोशल साइंस का सैंपल पेपर
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर Sample Question Paper के टैब पर जाएं और SQP 2022-23 पर क्लिक करें।
- इसके बाद Class X पर जाएं और Social Science विषय पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सैंपल पेपर का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स 10वीं सोशल साइंस सैंपल पेपर 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Board Exam 2023: बोर्ड एग्जाम पर अपडेट
वहीं, आईएससीई 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च 2023 तक आयोजित की जानी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
