Central Board of Secondary Education, CBSE Date Sheet 2023 जारी कर दी गई है। छात्रों ने अब तक डेटशीट देख ली होगी और पता कर लिया होगा कि उनका पहला एग्जाम कौन सा है। लेकिन यहां से देखें कि CBSE Class 10, 12 Board Exam 2023 डेटशीट में किन बातों का ध्यान रखा गया है और यह वास्तव में कितनी बैलेंस्ड है।
CBSE DATE SHEET 2023 को cbse.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र इन डेटशीट को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।
कितनी बैलेंस्ड है सीबीएसई 10वीं की डेटशीट
- सीबीएसई 10वीं की डेटशीट की बात करें, ता आप देखेंगे कि 27 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर शुरू होगा, इसके बाद में 4 मार्च को साइंस का पेपर होगा, यानी फिजिक्स केमिस्ट्री जैसे कठिन विषयों के लिए आपके पास 4 दिनों का गैप होगा।
- इसके बाद 15 मार्च को सोशल साइंस का पेपर होगा, जिसके लिए सबसे लंबा गैप दिया गया है।
- हिंदी का पेपर 17 मार्च को लगाया गया है, चूंकि इस विषय के लिए अधिक लंबे गैप की जरूरत नहीं है, इसलिए सोशल साइंस के दो दिन बाद ही यह पेपर होगा।
- आखिर में हाई स्कोरिंग सब्जेक्ट मैथ्स का पेपर होगा, जिसकी तैयारी के लिए तीन दिन मिलेंगे। एक्सपर्ट के अनुसार, मैथ्स जैसे विषय के लिए तीन दिन का गैप पर्याप्त है।
कितनी बैलेंस्ड है सीबीएसई 12वीं की डेटशीट
- हालांकि 12वीं की डेटशीट इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस स्ट्रीम से हैं, तब भी यहां मर्ज करके जानकारी दी जा रही है।
- सीबीएसई 12वीं का पेपर 20 फरवरी को हिंदी विषय के साथ शुरू होगा।
- इसके बाद 24 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जाएगा, यह भी कॉमन पेपर है, जिसके लिए तीन दिन का गैप है।
- 28 फरवरी को केमिस्ट्री का पेपर होगा, टफ विषय होने की वजह से इसमें भी गैप दिया गया है।
- 2 मार्च को ज्योग्राफी, 6 मार्च को फिजिक्स का पेपर होगा।
- 11 मार्च को मैथ्स का पेपर होगा, जिसकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है।
- 16 मार्च को बायोलॉजी और 17 मार्च को इकोनॉमिक्स का पेपर होगा।
- 20 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 23 मार्च को कंप्यूटर, 25 मार्च को बिजनेस स्टडीज और 29 मार्च को इतिहास का पेपर है। कॉमर्स वालों के लिए हाई स्कोरिंग सब्जेक्ट अकाउंटेंसी होगी, जिसका आयोजन 31 मार्च को होगा और इस पेपर के लिए भी अच्छा लंबा गैप दिया जा रहा है।
छात्र कृपया ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द दी दे दी जाएगी। बता दें, एक्सपर्ट के अनुसार, यह एक बैलेंस्ड डेटशीट है, जिससे कोई भी दूसरी परीक्षा टकरा नहीं रही है और विषयों के बीच में पर्याप्त गैप दिया गया है।
