एजुकेशन

ICAI CA November Mock Test Schedule 2026: जारी हुआ सीए नवंबर फाइनल के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल

CA November Mock Test Schedule 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और सीरीज 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

ICAI CA November Mock Test Schedule 2026 Released: यहां देखें सीए मॉक टेस्ट सीरीज 1 और 2 का शेड्यूल

ICAI CA November Mock Test Schedule 2026 Released: आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA November Mock Test Schedule 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सीए फाइनल नवंबर 2026 मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 का शेड्यूल जारी कर (CA November Mock Test Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें छात्रों को फाइनल परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए ये मॉक टेस्ट फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरह से आयोजित किए जाएंगे।

जारी शेड्यूल के मुताबिकि मॉक टेस्ट सीरीज-1, 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर को समाप्त होगी। जबकि सीरीज 2, 23 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक होगी। दोनों सीरीज में सीए फाइनल के सभी 6 पेपर शामिल होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Mock Test Series 1 & 2 Schedule 2026: यहां देखें सीए नवंबर मॉक टेस्ट शेड्यूल

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Mock Test Papers Series - I & Series II for CA. Final students appearing in November 2026 Examinations. - (10-08-2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • मॉक टेस्ट का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CA Mock Test Series 1 & 2 Schedule 2026: यहां अपलोड होंगे क्वेश्चन पेपर

बता दें क्वेश्चन पेपर तय शेड्यूल के अनुसार 'बोर्ड ऑफ स्टडीज नॉलेज पोर्टल' या 'BoS MTP रजिस्ट्रेशन पोर्टल' पर अपलोड किए जाएंगे। ये पेपर संबंधित तारीखों पर 1 बजकर 30 मिनट तक उपलब्ध हो जाएंगे। छात्रों को हर मॉक टेस्ट देने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। संबंधित मॉक टेस्ट शुरू होने की तारीख और समय से 48 घंटे के अंदर आंसर की (उत्तर कुंजी) अपलोड कर दी जाएगी।

CA Mock Test Schedule 2026: आंसर की के जरिए रिजल्ट

स्टूडेंट्स आंसर की के जरिए अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं और उन हिस्सों की पहचान कर सकते हैं, जिन पर नवंबर 2026 की परीक्षा से पहले और तैयारी की जरूरत है। वहीं जो स्टूडेंट्स फिजिकल मोड में मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे अपनी नजदीकी आईसीएआई ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article